मंगलपुर कला नौतन

25 वर्ष पहले से भी ज्यादा गंडक नदी के कटाव के कारण वरियापुर गांव के अधिकांश लोग यहां आकर बसे हुये हैं। नौतन प्रखंड का यह अंतिम संगठित दक्षिणी गांव है उसके बाद दक्षिण में कोई बस्ती नहीं है। यह पंचायत बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है तथा गंड़क नदी का मुख्य धार है। पश्चिम में चम्पारण तटबंध से जोड़कर एक बांध नये बन रहे। गंडक नदी के पुल पर जा रहा है। दियारा क्षेत्र के कारण जमीन रहते हुए भी किसान परेशान है खेतिहर मजदूरों की भी स्थिति दयनीय है। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 20 किमी है। शिक्षा के  क्षेत्र में भी यह पंचायत पिछड़ा है गांव के दक्षिणी हिस्सा में जहां गांव अंत होता है वहीं पर एक मध्य विद्यालय है। बेतिया मंगलपुर मुख्य मार्ग पर देवी माई का पुराना स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


× 5 = ten